कान्स, 27 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री बेला थॉर्न के परिजनों ने उन्हें रियलिटी टीवी व्यक्तित्व स्कॉट डिसिक से नजदीकियां बढ़ाने को लेकर चेतावनी दी है।
बेला (19) इस सप्ताह की शुरुआत में ‘कीपिंग अप विथ द कार्दशियंस’ के अभिनेता के साथ नजर आईं।
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, सूत्र ने बताया, “बेला के माता-पिता उम्रदराज शख्स से बेटी की नजदीकियों को लेकर चिंतित थे।”
डिसिक (34) के पूर्व साथी कार्टनी कार्दशियां से तीन बच्चे हैं- मैसन, पेनेलोप और रेग्न।
सूत्र ने कहा कि बेला के माता-पिता इस मामले से दूर बनाए हुए हैं, क्योंकि वे मानते हैं कि छोटी बेटी अब वयस्क हो गई है। बड़ी बहन डानी हालांकि बेला के साथ कान्स पहुंचीं।
dharmpath.com dharmpath