नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर कंसल्टेंट्स रुद्राभिषेक एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईपीएल) ने बेस्ट अर्बन प्लानिंग थीसिस (शहरी नियोजन पर सर्वश्रेष्ठ शोध) के लिए हेमंत शर्मा को वार्षिक जेपी भार्गव पुरस्कार से सम्मानित किया।
आरईपीएल अर्बन प्लानिंग के छात्रों के बढ़ावा देने के लिए उनकी पोस्ट ग्रेजुएट थीसिस पर यह पुरस्कार देती है। इसके लिए एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त सभी संस्थानों और आईटीपीआई द्वारा संचालित मास्टर डिग्री या पीजी डिप्लोमा इन अर्बन एंड/या रीजन प्लानिंग से एंट्रीज मांगी गई थीं। प्रतिष्ठित प्लानर्स की एक ज्यूरी ने इनोवेशन, व्यावहारिकता, गहन विश्लेषण और निष्कर्षो आदि मानकों पर सभी शोध का मूल्यांकन किया।
इस पुरस्कार के फाइनलिस्टों में एसपीए दिल्ली के हेमंत शर्मा (आइडेंटिफिकेशन ऑफ फ्यूचर स्मार्टसिटी इन ए रीजन-कर्नाटक राज्य पर एक अध्ययन), एसपीए भोपाल की पूर्वा सक्सेना (लो कार्बन मोबिलिटी प्लान फॉर सीबीडी-एमपी नगर, भोपाल पर एक अध्ययन) और सीईपीटी अहमदाबाद की क्रिस्टी एन चेरियन (एसेसमेंट ऑफ ट्रांजिट ट्रांसफर एक्सपीरियंस, बेंगलुरु पर शोध) शामिल रहे। यह पुरस्कार दिल्ली के हेमंत शर्मा ने जीता जिन्हें एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि दोनों फाइनलिस्टों में 50-50 हजार रुपये मिले।
आरईपीएल के सीएमडी प्रदीप मिश्रा ने कहा, “यह पुरस्कार जाने माने अर्बन प्लानर दिवंगत जगदीश प्रसाद भार्गव की याद में शुरू किया गया था, जिन्होंने देश के आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्च र के निर्माण मे सराहनीय योगदान दिया है। हमारा उद्देश्य युवा प्लानरों को प्रोत्साहित करना है, जो भविष्य में देश के शहरी परिदृश्य को आकार देंगे।”
dharmpath.com dharmpath