बैडमिंटन : चीन के लोंग विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंचे

जकार्ता, 15 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी चीन के चेन लोंग उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए यहां जारी विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।

टूर्नामेंट के शीर्ष वरीय खिलाड़ी लोंग ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में चौथे वरीय जापान के केंतो मोमोता को 21-9 21-15 से हराया। यह मैच 52 मिनट चला।

मोमोता और लोंग के बीच यह तीसरी भिड़ंत थी। तीनों ही मौकों पर चोंग विजयी रहे हैं।

पुरुष एकल का दूसरा सेमीफाइनल मलेशिया के ली चोंग वेई और डेनमार्क के जान ओ जोर्गेनसेन के बीच खेला जाएगा। दोनों के बीच यह 14वीं भिड़ंत होगी। 12 मौकों पर वेई विजयी रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493