जियांग्सु (चीन), 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप ने बुधवार को चीन मास्टर्स टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में जगह बना ली है।
दूसरे दौर में कश्यप ने थाईलैंड के सुप्पनयु अविहिंगसेनन को मात देते हुए तीसरे दौर में प्रवेश किया।
कश्यप ने सुप्पनयु को 46 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-17 से मात दी। कश्यप को पहले दौर में बाई मिली थी।
पुरुष एकल वर्ग के एक अन्य मुकाबले में हर्षिल दानी ने भी तीसरे दौर में जगह बना ली है। दानी ने दूसरे दौर में चीन के यान रुं जे को 21-16, 22-20 से मात दी।
महिला एकल वर्ग में हालांकि भारत को निराशा हाथ लगी। साई उत्तेजिता राव चुक्का को चीन की ली वेनमेई ने कड़े मुकाबले में 21-4, 13-21, 21-12 से मात देते हुए बाहर का रास्ता दिखाया।
इसी वर्ग में कृष्णप्रिया कुद्रावल्ली को भी चीन की ली युन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। युन ने कृष्णा को 21-18, 21-11 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath