बैडमिंटन : डेनमार्क ओपन फाइनल में हारीं सिंधु

ओदेंसी (डनमार्क), 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार पी. वी. सिंधु रविवार को 650,000 डॉलर इनामी राशि वाले डेनमार्क ओपन सुपरसीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट के एकल वर्ग के फाइनल में हार गईं।

विश्व चैम्पियन स्पेन की कैरोलीना मारिन को मात देकर फाइनल में पहुंचीं सिंधु को चीन की दिग्गज ली जुइरेई ने हराया। जुइरेई ने दो बार विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकीं सिंधु को 21-19, 21-12 से पराजित किया। यह मैच 46 मिनट चला।

सिंधु और जुइरेई के बीच अब तक पांच मैच हुए हैं, जिनमें तीन में जुइरेई विजयी रहीं हैं जबकि सिंधु ने दो बार जीत हासिल की है। इस साल विश्व चैम्पियनशिप में सिंधु ने जुइरेई को हराया था लेकिन डेनमार्क में जुइरेई ने हिसाब बराबर कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493