बैडमिंटन : दुबई सुपरसीरीज में सिंधु का विजयी आगाज

दुबई, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने बुधवार को दुबई सुपरसीरीज फाइनल्स टूर्नामेंट में ग्रुप स्तर पर खेले गए अपने पहले मैच में जीत हासिल की।

सिंधु ने महिला एकल वर्ग के ग्रुप-ए में नौंवीं विश्व वरीयता प्राप्त हे बिंगजियाओ को मात दी।

चौथी विश्व वरीयता प्राप्त सिंधु ने चीन की खिलाड़ी बिंगजियाओ को एक घंटे चार मिनट तक चले मैच में 21-11, 16-21, 21-18 से मात दी।

इस जीत के साथ सिंधु ने अब कुल 10 मुकाबलों के परिणामों के आंकड़ों में बिंगजियाओ के खिलाफ 5-5 से बराबरी कर ली है।

सिंधु को महिला एकल वर्ग के ग्रुप-ए में जापान की अकाने यामागुची, सयाका साटो और बिंगजियाओ के साथ शामिल किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493