बैडमिंटन : सुपरसीरीज फाइनल्स के फाइनल में भिड़ेंगी ओकुहारा और यिहान

दुबई, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। वर्ल्ड सुपरसीरीज बैडमिंटन फाइनल्स का फाइनल महिला एकल फाइनल मुकाबला जापान की नोजोमी ओकुहारा और चीन की यिहान वांग के बीच खेला जाएगा।

ओकुहारा ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैम्पियन और विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त स्पेन की केरोलिन मारिन को हराया।

ओकुहार ने मारिन को 53 मिनट में 21-11, 21-12 से पराजित किया।

दूसरी ओर, वांग ने दूसरे सेमीफाइनल में थाईलैंड की रातचानोक इंतानोन को पराजित किया। 2013 की विश्व चैम्पियन इंतानोन यह मैच 12-21, 12-21 से हार गईं।

पुरुष एकल फाइनल डेनमार्क के विक्टर एलेक्सेन और जापान के केंतो मोमोता के बीच खेला जाएगा। दोनों के बीच यह पांचवीं भिडं़त होगी। तीन मौकों पर मोमोता विजयी रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493