बॉबी जिंदल ने लुसियाना का गर्वनर पद छोड़ा

न्यूयार्क, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के अमेरिकी बॉबी जिंदल ने चार साल का अपना कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद लुसियाना का गर्वनर पद छोड़ दिया। लुसियाना के गर्वनर के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल था।

उनकी जगह डेमोक्रेटिक पार्टी के बेल एडवर्ड्स ने ली है।

44 वर्षीय जिंदल ने सप्ताहांत में दिए एक साक्षात्कार में इस बात से इनकार नहीं किया कि वह निर्वाचित पद के लिए एक बार फिर कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्होंने अमेरिका नेक्स्ट नामक थिंकटैंक से जुड़ने का फैसला किया है।

जिंदल 2008 में लुसियाना के गवर्नर बने थे। वह इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतवंशी थे। जिंदल दो बार प्रांत के गर्वनर रहे।

बीते साल उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनने के लिए दावेदारी पेश की थी। लेकिन, बाद में यह कहते हुए इसे वापस ले लिया था कि “अभी मेरा समय नहीं है।”

एक समय में रिपब्लिकन पार्टी में उभरता सितारा कहे जाने वाले जिंदल को अपनी दावेदारी के लिए जनसमर्थन न के बराबर मिला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493