मप्र में 60 लोगों ने किया सूर्य नमस्कार (लीड-1)

भोपाल, 12 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर विभिन्न स्थानों पर एक संकेत पर एक साथ 60 लाख से अधिक विद्यार्थियों और अन्य लोगों ने सूर्य नमस्कार किया। सामूहिक सूर्य नमस्कार का राज्यस्तरीय कार्यक्रम भोपाल के बाबे अली मैदान पर हुआ।

राज्य में मंगलवार को ‘वंदे-मातरम्’ और ‘मध्यप्रदेश’ गान के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद की अमृत वाणी का प्रसारण हुआ। आकाशवाणी के सभी केंद्र से प्रसारित हो रहे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश भी बच्चों को सुनाया गया।

संदेश में चौहान ने जीवन में योग की महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए इसे अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग चाहे वो सूर्य नमस्कार ही क्यों न हो, शरीर को निरोगी बनाए रखता है। शरीर जितना निरोगी रहेगा उतना ही किसी भी कार्य को अच्छे से किया जा सकता है।

राज्य की राजधानी भोपाल में सूर्य नमस्कार में हिस्सा लेते हुए पारस जैन ने बताया कि इस वर्ष 10वां सामूहिक सूर्य नमस्कार किया जा रहा है। गतवर्ष लगभग 50 लाख व्यक्ति ने सूर्य नमस्कार किया था। इस साल संख्या में वृद्धि हुई है।

राजधानी से लेकर गांव-कस्बों के विद्यालयों और महाविद्यालयों में एक समय पर सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। इन आयोजनों में सरकार के मंत्रियों से लेकर जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में कक्षा छठी से लेकर 12वीं तक के छात्रों ने हिस्सा लिया, इसके अलावा महाविद्यालयों में भी यह कार्यक्रम हुआ। जिलों में होने वाले कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि ने हिस्सा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493