बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला

गोपालगंज-बिहार के गोपालगंज जिले में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर रविवार देर शाम कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए विजेंद्र नाथ को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र स्थित बेलसंड गांव में हुई। जानकारी के अनुसार, विजेंद्र नाथ तिवारी अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी गांव का रहने वाला राजेश साह वहां पहुंचा और उन पर अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के बाद विजेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493