बॉलीवुड सितारों ने मनोज बाजपेयी को दी जन्मदिन की बधाई

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। फराह खान, हंसल मेहता और अनुराग कश्यप जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने मनोज बाजपेयी को उनके 47वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। इसके साथ दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करने वाले अभिनेता की सराहना भी की।

हंसल मेहता की फिल्म ‘अलीगढ़’ में उनके किरदार के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

वर्ष 1994 में मनोज ने ‘द्रोह काल’ में एक-मिनट के अभिनय के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके साथ उन्होंने शेखर कपूर की ‘बैंडिट क्वीन’ में डकैत की एक छोटी सी भूमिका निभाई। उन्होंने 1998 में राम गोपाल वर्मा की ‘सत्या’ में गैंगस्टर भीखू म्हात्रे की भूमिका निभाई, जो सफल साबित हुई। इसके बाद उन्होंने ‘कौन’ और ‘शूल’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

वहीं दिग्गजों ने उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा :

फराह खान : मेरे अच्छे दोस्त और पड़ोसी मनोज बाजपेयी की दादा साहेब फाल्के पुरस्कार जीतने पर वाहवाही हो रही है। जन्मदिन मुबारक हो!

विक्की कौशल : हैप्पी बर्थडे मनोज बाजपेयी सर और दादासाहेब फाल्के अवार्ड जीतने के लिए बधाई हो!

हंसल मेहता : 22 सालों के अधिक समय से मेरे करीबी दोस्त को जन्मदिन मुबारक हो। मनोज बाजपेयी को बहुत-बहुत प्यार। प्रोफेसर साइरस को धन्यवाद।

शिरीष कुंदर : मेरे नए नायक और बेहद पसंदीदा, मनोज वाजपेयी को जन्मदिन मुबारक हो! बहुत सारा प्यार।

अनुराग कश्यप : हैप्पी बर्थडे मनोज बाजपेयी। लगे रहो बाजु भाई।

मिलाप झवेरी : एक्टिंग के बादशाह को गुलामों का सलाम! हैप्पी बर्थडे मनोज बाजपेयी सर!

दिव्या दत्ता : जन्मदिन मुबारक हो मनोज। बहुत सारा प्यार।

नीरज घेवन : मनोज बाजपेयी को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीतने और जन्मदिन के लिए बधाई हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493