म्यूनिख, 25 जनवरी (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख के डिफेंडर जेरोम बोएटांग ग्रोइन इंजुरी के कारण लम्बे समय के लिए मैदान से बाहर हो सकते हैं।
क्लब ने इसकी पुष्टि की है। जर्मनी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बोएटांग को हैम्बर्ग के साथ हुए मैच के दौरान चोट लगी थी।
क्लब ने बयान जारी करके कहा है कि उसे लम्बे समय तक बोएटांग के बगैर खेलना पड़ सकता है लेकिन यह अवधि कितनी होगी, इसका खुलासा नहीं किया गया है।
dharmpath.com dharmpath