बोडो के 3 आतंकवादी एनआईए की हिरासत में

गुवाहाटी, 17 जनवरी (आईएएनएस)। नागालैंड की राजधानी कोहिमा से गिरफ्तार किए गए बोडो आतंकवादियों के तीन सदस्यों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया और फिर उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की चार दिनों की हिरासत में भेज दिया गया।

एनआईए असम के कोकराझार, चिरांग और षोणितपुर में 23 दिसंबर को हुए नरसंहार की घटना की जांच कर रही है, जिसमें 75 लोगों की मौत हो गई थी और करीब दो लाख लोग विस्थापित हो गए थे।

एनआईए ने हालांकि, 10 दिनों की हिरासत मांगी थी, लेकिन विशेष एनआईए अदालत ने सिर्फ चार दिनों की हिरासत मंजूर की।

गिरफ्तार किए गए आतंकवादी नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के अजोय बसुमातारी ऊर्फ बी.बुहुम(32), दिलीप बसुमातारी ऊर्फ बीर बैसा ऊर्फ लांबु (40) और खामरी बसुमातारी ऊर्फ उदाला(35) है।

उन्हें बुधवार को नागालैंड पुलिस और जांच एजेंसी ने कोहिमा से गिरफ्तार किया है।

अजोय एनडीएफबी के तीसरी बटालियन का कमांडर है, जबकि दिलीप वन्य सचिव और खामरी 14वें बटालियन का उप कमांडर है।

षोणितपुर में हाल में हुआ जनसंहार अजोय के निर्देशन और नेतृत्व में हुआ था, जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई थी।

खामरी कोकराझार में हुई हत्या में शामिल था, जबकि दिलीप भूटान की सीमा से लगे असम के आरक्षित वन्य क्षेत्र और अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्र में एनडीएफबी की गतिविधियों में सहयोग करने का जिम्मेदार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493