बोस की प्रपौत्री ने नेहरू को बताया ब्रिटिश नुमाइंदा

फैजाबाद (उप्र), 25 जनवरी (आईएएनएस)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री (पोती) राजश्री चौधरी ने सोमवार को कहा कि तत्कालीन भारत सरकार और ब्रिटिश सरकार ने मिलकर नेताजी की मौत की अफवाह फैलाई थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ब्रिटिश सरकार के नुमाइंदे थे।

राजश्री यहां के राम भवन गईं और उसका निरीक्षण किया। उन्होंने दावा किया कि ‘गुमनामी बाबा’ ही सुभाषचंद्र बोस थे। ज्ञात हो कि गुमनामी बाबा सन् 1983 से 1985 तक दो साल राम भवन में रहे हैं।

राजश्री चौधरी ने फैजाबाद के जिलाधिकारी योगेश्वर राम से भी मुलाकात की। उन्होंने विमान हादसे में नेताजी की मौत के ब्रिटिश दावे को खारिज किया और कहा कि भारत सरकार और बिटिश सरकार ने नेताजी की मौत की अफवाह फैलाई थी।

सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री ने जवाहरलाल नेहरू को ब्रिटिश सरकार का प्रतिनिधि बताया। उन्होंने नेताजी की मौत और गुमनामी बाबा प्रकरण की दोबारा जांच की मांग की तथा गुमनामी बाबा के सामान को संग्रहालय में संरक्षित कराने का अनुरोध किया।

उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय गुमनामी बाबा के सामान संरक्षित करने का आदेश पहले ही दे चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493