ब्राजील के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी को हुआ डेंगू

रियो डी जनेरियो, 6 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के लिए अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खेल चुके मिशेल बास्तोस को डेंगू से पीड़ित होने के कारण कोपा लिबेर्तादोरेस में साओ पाउलो की ओर से क्रूजीरो के खिलाफ होने वाले राउंड-16 मैच से बाहर रखने का फैसला किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने साओ पाउलो के चिकित्सक के हवाले से कहा, “बास्तोस के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि होने के बाद हमने निर्णय किया कि उन्हें इस मैच से बाहर रखना सही होगा, हालांकि हमें पता है कि वह बाद में भी इससे उबर सकते हैं।”

30 वर्षीय बास्तोस ने ब्राजील के लिए 10 मैचों में हिस्सा लिया है, तथा पिछले एक महीने में ब्राजील में वायरल बुखार से पीड़ित होने वाले वह दूसरी जानी-मानी खेल हस्ती हैं।

कोरिंथियंस के लिए खेलने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइकर पाओलो गुएरेरो पिछले महीने मच्छर जनित बीमारी से पीड़ित हो गए थे और इसी सप्ताह वह अभ्यास पर लौट आए हैं।

ब्राजील के गृह मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि इस वर्ष डेंगू से पीड़ित होने वालों की संख्या 746,000 रही, तथा नौ राज्यों में इसने किसी महामारी का रूप ले लिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493