ब्राजील : पूर्व राष्ट्रपति का मामला संघीय न्यायाधीश के पास भेजा

ब्रासिलिया, 15 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील के शहर साओ पाउलो में राज्य अदालत के एक न्यायाधीश ने आदेश में कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला दा सिल्वा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले को संघीय न्यायाधीश के पास भेजा जाना चाहिए।

साओ पाउलो की चौथी दंड अदालत के न्यायाधीश ने कहा कि मामले का विश्लेषण सर्जियो मोरो द्वारा किया जाना चाहिए, क्योंकि वह पेट्रोब्रास की संघीय जांच के इंचार्ज हैं। पेट्रोब्रास सरकारी तेल कंपनी है।

न्यायाधीश ने कहा कि लूला पर जो आरोप लगे हैं, वे पेट्रोब्रास भ्रष्टाचार मामले की जांच का एक हिस्सा हैं, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं।

पराना की संघीय अदालत ने सोमवार को कहा कि लूला के खिलाफ आरोपों के संबंध में उसे कोई दस्तावेज नहीं मिला है। सर्जियो मोरो इसी अदालत से संबद्ध हैं।

साओ पाउलो के अभियोजकों ने लूला की गिरफ्तारी की मांग की थी, ताकि वह कानूनी प्रक्रिया को प्रभावित न कर सकें।

लूला ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि इसका सच से कोई वास्ता नहीं है।

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया और जब वे बरी हो जाएंगे, तब जांचकर्ताओं को उनसे माफी मांगनी पड़ेगी।

लूला ने कहा, “मैं साल 2018 में राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493