गौरव शर्मा
गौरव शर्मा
शियामेन (चीन), 5 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को कहा कि ब्रिक्स देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नियमित और संस्थागत बनाने पर सहमति बनी है।
शी ने शियामेन में नौवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन के बाद यह टिप्पणी की।
उन्होंने कहा, “ब्रिक्स ने लोगों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग को नियमित और संस्थागत बनाने के प्रयासों का समर्थन किया ताकि लोगों के बीच पारस्परिक समझ और मित्रता को बढ़ावा दिया जा सके और लोगों के दिलों में साझेदारी का विचार अधिक गहराई से पहुंच सके।”
शी ने कहा, “इस साल ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका में लोगों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ा हुआ नजर आ रहा है।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस दौरान खेल बैठक, फिल्म और सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक चिकित्सा के सम्मेलनों जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
dharmpath.com dharmpath