ब्रिटिश प्रधानमंत्री थोड़े ही समय में इस्तीफे सौंपेंगे

लंदन, 13 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन अपने पद से बुधवार को इस्तीफा दे रहे हैं, जिसके बाद टेरेसा मे देश की अगली प्रधानमंत्री होंगी।

बीबीसी की एक रपट के मुताबिक, महारानी को इस्तीफा सौंपने के लिए बकिंघम पैलेस जाने से पहले कैमरन अंतिम बार संसद से पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब दे रहे हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैं आज (बुधवार) पद छोड़ रहा हूं और आशा करता हूं कि लोग एक मजबूत देश देखेंगे। मुझे देश की सेवा करने का मौका मिला, जिससे मैं प्यार करता हूं।”

आंद्रिया लीडसम के 11 जुलाई को नाम वापस लेने के बाद कंजरवेटिव नेतृत्व में टेरेसा (59) एकमात्र उम्मीदवार बची हैं।

बीबीसी के मुताबिक, कैमरन ने कहा, “मैं एक देश के रूप में हमारी समस्याओं से सामना करने और कठिन फैसलों के माध्यम से लोगों के नेतृत्व के लिए डाउनिंग स्ट्रीट आया था, ताकि साथ मिलकर हम बेहतर कर सकें। आज मैं पद छोड़ रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि लोग एक मजबूत देश व एक बेहतर अर्थव्यवस्था देखेंगे।”

डाउनिंग स्ट्रीट में कर्मचारियों को दुआ-सलाम करने के बाद कैमरन इस्तीफा देने के लिए महारानी से मिलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493