कई एक्सप्रेस गाड़ियों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने कहा कि रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 12538/12537 मंडुवाडीह – मुजफ्फरपुर – मंडुवाडीह एक्सप्रेस तथा 15117/15118 मंडुवाडीह – जबलपुर – मंडुवाडीह एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच एवं 15028/15027 गोरखपुर-हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच स्थाई रूप से लगाने का निर्णय लिया है।

यादव ने कहा कि इसके तहत 12538 मंडुवाडीह- मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में 15 जुलाई से मंडुवाडीह से, 12537 मुजफ्फरपुर-मंडुवाडीह एक्सप्रेस में 15 जुलाई से मुजफ्फरपुर से, 15117 मंडुवाडीह-जबलपुर एक्सप्रेस में 16 जुलाई से मंडुवाडीह से, 15118 जबलपुर-मंडुवाडीह एक्सप्रेस में 17 जुलाई से जबलपुर से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार 15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस में 15 जुलाई से गोरखपुर से तथा 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस में 16 जुलाई से हटिया से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493