मोदी के लिए अरुणाचल दूसरा झटका : हिमाचल कांग्रेस

शिमला, 13 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि बर्खास्त नाबाम तुकी सरकार की बहाली का सर्वोच्च न्यायालय का फैसला ऐतिहासिक है, क्योंकि राष्ट्रपति शासन लगाने के मामले में भाजपा को दूसरी बार नाकामयाबी का सामना करना पड़ा है।

कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान ने एक बयान में कहा, “सर्वोच्च न्यायालय का फैसला ऐतिहासिक है। हाल के महीनों ने यह दूसरा अवसर है, जब राष्ट्रपति शासन लागू करने के मामले में भाजपा को असफलता का सामना करना पड़ा है।”

उन्होंने कहा कि इससे पहले नरेंद्र मोदी सरकार ने असंवैधानिक रूप से उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगा दिया, लेकिन कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सदन में शक्ति परीक्षण में जीत हासिल की, जिससे राज्य में कांग्रेस सरकार की बहाली हुई।

न्यायमूर्ति जे. एस. खेहर, न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति मदन बी.लोकुर, न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष और न्यायमूर्ति एन.वी. रमना की संविधान पीठ ने एकमत से फैसला सुनाया और अरुणाचल प्रदेश में 15 दिसंबर, 2015 से पहले की स्थिति बहाल करने के आदेश दिए। इस तरह तुकी की मुख्यमंत्री के रूप में वापसी हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493