ब्रिटेन के सड़क हादसे में भारतीय जवान घायल

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के सालिसबरी प्लेन में बुधवार को एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से इसमें सवार कुछ भारतीय जवान घायल हो गए। यह जानकारी भारतीय सेना ने गुरुवार को यहां दी।

जवान भारत तथा ब्रिटेन की सेनाओं के होने वाले संयुक्त अभ्यास ‘अजेय वारियर’ में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

भारतीय सेना ने कहा कि बुधवार को हुई दुर्घटना में कुछ भारतीय जवानों को चोट लगी है और कम से कम दो के पैर फ्रैक्चर हो गए हैं।

दुर्घटना उस वक्त हुई जब भारत तथा ब्रिटेन की जवान प्रशिक्षण इलाके से लौट रहे थे। कुछ ब्रिटिश जवानों को भी चोटें आई हैं।

भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया, “सड़क यातायात उपमार्ग पर हुआ, जो सालिसबरी प्लेन से हो कर गुजरता है।”

घायलों में कुमाऊं रेजीमेंट के जवान शामिल थे।

‘अजेय वारियर’ 13 से 28 जून के बीच सालिसबरी प्लेन ट्रेनिंग एरिया के वेस्टडाउन कैंप में चल रहा है। यह अभ्यास साल में दो बार होता है, जिसकी मेजबानी दोनों देश बारी-बारी से करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493