भजापा मुख्यालय में सन्नाटा

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार चुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुख्यालय सन्नाटे में डूब गया।

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार चुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुख्यालय सन्नाटे में डूब गया।

मुख्यालय में पार्टी का कोई वरिष्ठ नेता नहीं दिखा। कुछ प्रवक्ताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने हार की वजहों को बताने की कोशिश की।

परवीन सिंह नाम के एक स्थानीय कार्यकर्ता ने कहा, “सुबह कई वरिष्ठ नेता आए थे। इनमें रविशंकर प्रसाद भी थे। लेकिन, नतीजा हमारे खिलाफ होने के बाद वे सभी चले गए।”

सिंह ने आईएएनएस को बताया, “जीत का जश्न मनाने के लिए लड्डू और अन्य मिठाइयों का आदेश दिया गया था। लेकिन, नतीजों का रुझान देखने के बाद सभी आर्डर रद्द कर दिए गए।”

11, अशोकर रोड स्थित पार्टी दफ्तर पर कई इंतजाम किए गए थे। कई बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। जीत की उम्मीद थी। लेकिन, सब व्यर्थ हो गया।

पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा और राज्यसभा सदस्य विजय गोयल ने टीवी चैनलों से बात की, लेकिन अन्य नेता मीडिया से बचते दिखे।

हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ता नमन तिवारी ने आईएएनएस से कहा कि बिहार के लोगों ने नीतीश और लालू को दोबारा सत्ता सौंपकर भारी गलती की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493