नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) मंगलवार को भाई दूज के अवसर पर महिलाओं को मुफ्त सवारी की सुविधा प्रदान करेगा।
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में डीटीसी की वातानुकूलित एवं गैर-वातानुकूलित बसों में यह सुविधा मिलेगी।
सोमवार को जारी एक वक्तव्य के अनुसार, दिल्ली एवं एनसीआर से बाहर जाने वाली अंतर-राज्यीय बसों में हालांकि यह सुविधा नहीं मिलेगी।
वक्तव्य में कहा गया है, “भाई दूज के दिन काफी भीड़-भाड़ रहने की संभावना है। इसलिए अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए डीटीसी ने अतिरिक्त बसें सड़क पर उतारने का फैसला किया है, ताकि यात्रियों को आसानी से और समय पर बसें मिल सकें।”
वक्तव्य के अनुसार, “डिपो प्रबंधकों को भी बसों के समय से संचालन का निर्देश दिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में यातायात सलाहकारों की भी तैनाती की जाएगी।”
dharmpath.com dharmpath