भाजपा का सच्चाई छिपाने में विश्वास : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरटीआई विधेयक में प्रस्तावित संशोधन की आलोचना करते हुए गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सच्चाई छिपाने में विश्वास करती है।

राहुल ने ट्वीट कर कहा,”हर भारतीय को सच्चाई जानने का अधिकार है। भाजपा का मानना है कि सत्य लोगों से छिपा होना चाहिए और उन्हें सत्ता में बैठे लोगों से सवाल नहीं करना चाहिए। आरटीआई में प्रस्तावित संधोधन इसे बेकार बना देंगे।”

उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार (संशोधन) विधेयक 2018 का हर भारतीय द्वारा विरोध किया जाना चाहिए।

केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा था कि वह सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 में संशोधन करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493