उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह भगवान राम के चौदह वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापसी की तरह उत्तर प्रदेश में भाजपा की वापसी का सपना देख रहे हैं। ऐसा लगता है कि भाजपा के लोग स्वयं को राम समझने लगे हैं।
डॉ. मसूद ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जीवन शैली समाज में मर्यादा व समरसता के सिद्धांत का संदेश देती है जबकि भाजपा की कार्यशैली मर्यादा के मूल्यों को छिन्न-भिन्न करने एवं समाज की समरसता को नष्ट करने वाली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान राम सत्ता को त्यागकर वनवास गए थे जबकि भाजपा के स्टार प्रचारक एवं अन्य सहयोगियों ने झूठ बोलकर, जनता को झूठे वादों का लालच देकर केंद्र की सत्ता पाने का कार्य किया है और अब उत्तर प्रदेश की जनता से अपनी झोली भरने की बात कह रहे हैं।
रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा का कुशासन देख कर ही उसे वनवास दिया था। उसने लोकसभा में फिर धोखा पाया है और प्रदेश का किसान नौजवान, छात्र एवं मजदूर सभी त्राहि त्राहि कर रहे हैं। मंहगाई का दंश निरंतर लोग झेलने को मजबूर हैं। पेट्रोल और डीजल के मूल्य लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने करोड़ों बेरोजगारों को सपना दिखाया था जो पूरा न हो सका। फिर भाजपा का सपना कैसे पूरा हो सकता है।
dharmpath.com dharmpath