पणजी, 7 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एक स्वतंत्र मीडिया के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने सोमवार को ये बातें कहीं।
पार्टी के गोवा के पदाधिकारियों के लिए एक मीडिया कार्यशाला के संचालन के बाद राव राज्य की राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
राव ने कहा, “केंद्र सरकार ने बार-बार यह स्पष्ट किया है कि वह निश्चित तौर पर मीडिया की स्वतंता के प्रति प्रतिबद्ध है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है।”
राव ने यह भी कहा कि प्रतिबंध की जगह बढ़े हुए जुर्माने के लिए मीडिया की ओर से सर्वसम्मत सुझाव प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार के दरवाजे खुले हैं।
dharmpath.com dharmpath