नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। भाजपा ने बुधवार को पत्रकारों के प्रति दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के व्यवहार की निंदा की और उनकी क्षमा मांग करते हुए एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (ईजीआई) और ब्रॉडकास्टिंग एडिटर्स एसोसिएशन (बीईएआई) को पत्र लिखा है।
दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने अपने पत्र में लिखा है, “मीडिया के प्रति मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों के दुर्व्यवहार का यह पहला उदाहरण नहीं है।”
उपाध्याय ने आरोप लगाया, “सत्ता में आने के बाद से ही दिल्ली सरकार ने मीडिया के लिए करो और मत करो जैसे अनुदेश पत्र जारी करने की शुरुआत कर लगातार मीडिया का मुंह बंद करने की कोशिश की है।”
उपाध्याय ने ईजीआई और बीईएआई से इस मामले में हस्तक्षेप करने और पत्रकारों से माफी मांगने के लिए दिल्ली सरकार को बाध्य करने का निवेदन किया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ट्विटर पर एक वरिष्ठ पत्रकार के ऊपर जमकर बरसे और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक संवाददाता का मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया था। इसके एक दिन बाद भाजपा नेता ने यह टिप्पणी की है।
dharmpath.com dharmpath