भाजपा ने भारत को ‘राष्ट्रीय शर्म’ की हालत में पहुंचा दिया : अखिलेश

अखिलेश ने आईपीएन को भेजे अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री को भी अपने विदेश दौरे में इन घटनाओं पर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भारत को ‘राष्ट्रीय शर्म’ की स्थिति तक पहुंचा दिया है। भाजपा के लोग दोषियों को बचाने के लिए तरह-तरह के पैंतरे आजमा रहे हैं। फर्जी खबर तक छपवा रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक है।

प्रदेश में चल रहे एनकाउंटर के बावत उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह दावा सत्य से परे है कि एनकाउंटर से प्रदेश में अपराधों में कमी आई है। सच्चाई यह है कि ज्यादातर एनकाउंटर फर्जी हुए हैं और खास समुदाय को चिह्न्ति करके गोली मारी गई है। कई जगह से खबरें आई हैं कि एनकाउंटर की धमकी देकर अपराधी से पैसे वसूलकर उसे छोड़ दिया जाता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर इन फर्जी एनकाउंटरों की जांच होगी और जो भी प्रशासनिक अधिकारी दोषी पाया जाएगा, उसे कड़ी सजा दी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493