मोदी का नया नारा, बेटियों को भाजपा से बचाओ : राहुल

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि मोदी का नया नारा है कि बेटियों को भाजपा से बचाओ। राहुल कठुआ और उन्नाव की दुष्कर्म की घटनाओं के संदर्भ में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, “बेटियों को किससे बचाओ? उनको भाजपा से बचाओ। उनको भाजपा के विधायकों से बचाओ।”

राहुल ने कहा, “सरकार देश की बेटियों को नहीं बचाएगी। माता-पिता बेटियों को बचाएंगे। यही देश की सच्चाई है।”

जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ स्थित रसाना जंगल से जनवरी में घोड़े चराते समय आठ वर्षीय बच्ची लापता हो गई थी। उसके साथ दुष्कर्म किया गया और एक सप्ताह बाद अवस्था में उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। जांच में पता चला कि उसे मंदिर में बंदी बनाकर रखा गया था और नशीली दवा पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

उन्नाव में 17 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुलदीप सेंगर ने दुष्कर्म किया। उनका नाम केंद्रीय जांच ब्यूरो की प्राथमिकी में दर्ज है। यह घटना तब प्रकाश में आई जब पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर खुद को आग के हवाले करने की कोशिश की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493