भाजपा विधायक पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ओ.पी.शर्मा को आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक अलका लांबा के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के लिए दिल्ली विधानसभा के पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।

शर्मा भाजपा के दिल्ली के तीन विधायकों में से एक हैं। उन्हें सदन से निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। शीतकालीन सत्र का समापन 28 नवंबर को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493