भाजपा वोट पाने के लिए सेना की वीरता को भुना रही है : कांग्रेस

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने सोमवार को सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर वोट पाने के लिए सेना की वीरता और शौर्य को भुनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सेना के जवान देश के लिए बलिदान दे रहे हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री ‘पोस्टरों और होर्डिग’ के जरिए सर्जिकल स्ट्राइक के सभी श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।

गत 29 सितम्बर को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए सुरजेवाला ने कहा, “जान की कुर्बानी सैनिक दें और 100 इंच का सीना मोदी जी का हो!! “

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “भाजपा यह कहकर भारतीय सेना की वीरता और शौर्य की 68 साल की गाथा का अपमान कर रही है कि वह नियंत्रण रेखा के पार पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक कर सकी है और वह हनुमानजी की तरह है जो अपनी वीरता को नहीं जानते थे।”

उन्होंने कहा, “वोट जुटाने के लिए भाजपा निर्लज्जतापूर्वकहमारे जवानों की वीरता और बलिदान का इस्तेमाल कर रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493