भाजपा सरकार में बदले की भावना के तहत कोई कार्य नहीं : केशव

केशव मौर्य ने कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई और कहा कि भाजपा की सरकार अपने तय एजेंडे पर ही कार्य करेगी। प्रदेश में पिछले वर्षो में यदि विकास किया गया होता तो प्रदेश इतना पिछड़ा नहीं होता।

उन्होंने कहा कि बूचड़खानों पर हो रही कार्रवाई में बदले की भावना के तहत कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।

प्रदेश की सड़कों की स्थिति के बारे में केशव ने कहा, “हमारी सरकार में गड्ढामुक्त सड़क होगी। गड्ढायुक्त सड़कें सपा-बसपा की सरकारों में होती थीं। भाजपा की सरकार अपने संकल्प पत्र पर काम करेगी, किसी को परेशान करने का काम हमारी सरकार नहीं करेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493