भोपाल : बस में चाकू लहराने वाले जेबकतरे को भीड़ ने दबोचा

भोपाल, 23 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चलने वाली लो-फ्लोर बस में जेब काटने के बाद यात्रियों को धमकाने के लिए चाकू लहराने वाले जेबकतरे को भीड़ ने दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह लो-फ्लोर बस में यात्रा कर रहे कमलेश पटेल, जो दमोह से यहां आए थे, उनके पेंट की जेब से एक युवक पर्स निकाल लिया। वह जब तक चिल्लाते, तब तक वह बस से उतरकर भाग गया, लेकिन उसका एक अन्य साथी यात्रियों की पकड़ में आ गया। भीड़ ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने चाकू निकाल लिया, तभी बस चालक ने बस के ऑटोमैटिक दरवाजे को बंद कर दिया। इस कारण जेबकतरा भाग नहीं सका।

कमलेश पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी बेटी राजधानी में पढ़ती है। वह उसके पास आए थे, बस में यात्रा के दौरान उनकी जेब कट गई। एक जेबकतरा बस से भाग निकला, लेकिन पकड़े गए जेबकतरे के पास दो पर्स थे और उसने एक पर्स उन्हें देने की भी कोशिश की, मगर उन्होंने पर्स नहीं लिया।

भीड़ ने जेबकतरे को मौके पर पहुंची एमपी नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493