भारतीय, जर्मन कंपनियों ने 5 समझौतों पर हस्ताक्षर किए

बेंगलुरू, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और जर्मनी की कंपनियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल की मौजूदगी में पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

समझौतों पर एक सम्मेलन में हस्ताक्षर किए गए, जिसका आयोजन नैसकॉम और फ्राउनहोफर ने मिलकर किया था।

गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंशियल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट) और सीमेंस ने गिफ्ट सिटी के लिए स्मार्ट शहरी मोबाइल समाधान पर हस्ताक्षर किए।

टाटा पॉवर, रोड और स्क्वोर्ट्ज ने सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियोज (एसडीआर) के क्षेत्र में सहयोग से संबंधित एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

ओपीजी पॉवर वेंचर्स और आईबीसी सोलर ने सौर परियोजनाओं के विकास के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत तीन विशेष उद्देश्य कंपनियों का सृजन भी किया जाएगा।

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और इनफीनियन कॉरपोरेशन ने सेमी-कंडक्टर के क्षेत्र में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

एचएमटी और फ्राउनहोफर ने मशीन के कल-पुर्जो के क्षेत्र में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493