इंसेफेलाइटिस से जिन छह बच्चों की मौत हुई है, उसमें गोरखपुर और बिहार के दो-दो तथा कुशीनगर व संतकबीरनगर जिले का एक-एक बच्चा है। बताया जा रहा है कि इस साल एक जनवरी से अब तक इस मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित 1227 रोगियों को भर्ती कराया गया, जिनमें से अब तक 266 की मौत हो चुकी है।
इस बीमारी से बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में पड़ोसी देश नेपाल का एक, बिहार के 38 तथा झारखंड के एक बच्चे की मौत हो चुकी है। मेडिकल कालेज में गोरखपुर, देवरिया, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, बलरामपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ के अलावा पड़ोसी देश नेपाल और बिहार व झारखंड के भी मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath