भारतीय महिला पॉयलट, बेटी संग घूमेगी दुनिया

बेंगलुरू, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। मैसूर की उड़ान प्रशिक्षक व उत्कृष्ट पॉयलट कैप्टन ऑद्रे दीपिका माबेन अपनी 19 साल की बेटी के साथ जल्द ही धरती के 21 देशों को कवर करेंगी। इनकी यह यात्रा 80 दिनों की होगी।

स्लोवेनियाई हल्के विमान के निर्माता पिपिस्ट्रेल द्वारा विकसित एक नए ब्रांड पिपिस्ट्रेल साइनस 912 में कैप्टन माबेन व उनकी बेटी एमी मेहता दुनिया की 50,000 किमी दूरी की यात्रा करेंगी। यह अभियान फरवरी 2018 में शुरू होगा।

माबेन ने कहा, “यह अभियान बहुत-सी लड़कियों को पंख देगा, जो हर रोज उड़ने के सपने देखती हैं। मैं व मेरी बेटी देश भर की महिलाओं व लड़कियों से उड़ान के बारे में बात करेंगी। हम चाहते हैं कि बहुत सारी महिलाएं उड़ान भरें।”

माबेन (42) ने बेंगलुरू के बाल्डविन गर्ल्स हाईस्कूल से राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) सदस्य के तौर पर 15 साल की उम्र में आसमान में उड़ान भरी थी।

उन्होंने बाद में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ग्लाइडिंग केंद्र में नामांकन कराया और वहां से ग्लाइर पॉयलट लाइसेंस प्राप्त किया और फिर एक माइक्रोलाइट पॉयलट लाइसेंस (450 किग्रा से कम भार वाले एक-या दो सीट वाले विमान उड़ाने की इजाजत) प्राप्त किया। उन्होंने यह सब 22 साल की आयु से पहले हासिल किया।

नई दिल्ली से फरवरी में धरती की अपनी यात्रा की शुरुआत के साथ दोनों जापान, रूस, उत्तर कोरिया, ग्रीनलैंड, यूरोप, मध्य पूर्व की यात्रा के बाद भारत लौटेंगी। अपनी यात्रा के दौरान ये रास्ते में 21 देशों में रुकेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493