नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में मानव संसाधन का विकास भारत की अफ्रीका के साथ साझेदारी का हृदय है।
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में मानव संसाधन का विकास भारत की अफ्रीका के साथ साझेदारी का हृदय है।
भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन (आईएएफएस) में मोदी ने कहा कि भारत समूचे अफ्रीका में आधारभूत ढांचे का विकास करेगा और प्रौद्योगिकी केंद्रों की (आईटी पार्क) स्थापना करेगा।
मोदी ने कहा, “हम काहिरा से केपटाउन और मराकश से मोम्बासा तक पूरे अफ्रीका को एक-दूसरे से जोड़ने में मदद देंगे। हम आपके आधारभूत ढांचे, बिजली, सिंचाई के विकास में पूरा समर्थन करेंगे। औद्योगिक और प्रौद्योगिकी केंद्रों की स्थापना में मदद करेंगे।”
मोदी ने कहा कि सबसे अच्छी भागीदारी वही होती है जो मानव संसाधन और संस्थाओं को विकसित करे और जो किसी भी देश को अपनी पसंद को चुनने का हक दे।
मोदी ने कहा, “इससे युवाओं के लिए अवसरों का द्वार खुलता है। जीवन के हर क्षेत्र में मानव संसाधन का विकास हमारी भागीदारी का दिल है। हम अपने दरवाजे और खोलेंगे।”
मोदी ने कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच साझेदारी में तकनीक एक महत्वपूर्ण तत्व है। इसकी मदद से सुशासन, आपदा प्रबंधन, संसाधन प्रबंधन और बेहतर जीवन को हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा और सस्ती दवाओं के मामले में भारत अपने ज्ञान को अफ्रीका के साथ बांटेगा।
उन्होंने कहा कि अफ्रीका के 48 देशों के साथ भारत को जोड़ने वाले पैन अफ्रीका ई-नेटवर्क को भारत और बढ़ाएगा।
dharmpath.com dharmpath