मधुर भंडारकर जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री से मिले

श्रीनगर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। मशहूर फिल्मकार मधुर भंडारकर ने गुरुवार को यहां जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की। भंडारकर ने कहा कि वह बहुत ही आनंदित करने वाले शख्स हैं।

भंडाकर ने ट्विटर पर लिखा, “मजाकिया, ऊर्जावान और विनोदी डा. फारूक अब्दुल्ला सर से मिलना हमेशा ही बहुत सुखद होता है।”

उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा की, जिसमें वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री से बातचीत में मशगूल नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में फारूक ने लाल कमीज पहनी हुई है और भंडारकर के साथ फुर्सत के पलों में बातचीत का लुत्फ उठाते देखे जा सकते हैं।

भंडारकर की हालिया फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493