भारत और रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

जयपुर, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और रूस ने राजस्थान के बीकानेर में महाजन फायरिंग रेंज में अपना दो हफ्ते तक चलने वाला संयुक्त सैन्य अभ्यास आईएनडीआरए-2015 शुरू कर दिया है।

रक्षा मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में बताया गया, “सातवां भारत-रूस संयुक्त प्रशिक्षण, आईएनडीआरए-2015 एक आकर्षक समारोह के साथ शुरू हुआ। दोनों देशों के राष्ट्रगीत बजाए गए और दोनों देशों के राष्ट्र ध्वज को फहराया गया।”

अभ्यास का फोकस आतंकवाद विरोधी कार्रवाई पर है। यह 20 नवंबर तक चलेगा।

दोनों देशों के सैन्य दल ने मेजर जनरल पी.सी.थिमैया, जनरल आफिसर कमांडिंग, रेड ईगल डिवीजन और इंडिपेंडेंट मोटराइज्ड ब्रिगेड के कमांडर मेजर जनरल सर्गेई एन. लेगोतिन के सामने एक प्रभावी परेड पेश की।

7 नवंबर को 250 रूसी सैनिकों का जत्था अभ्यास के लिए रूस से बीकानेर पहुंचा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493