भुवनेश्वर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत का एक बैलिस्टिक इंटरसेप्टर मिसाइल सोमवार को एक परीक्षण में नाकाम हो गया। एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।
स्वदेशी तकनीक से निर्मित एडवांस एयर डिफेंस (एएडी) इंटरसेप्टर मिसाइल को यहां से लगभग 170 किलोमीटर दूर ओडिशा के भद्रक जिले में समुद्र तट से दूर व्हीलर द्वीप से दागा गया, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद वह बंगाल की खाड़ी में गिर गया।
परीक्षण रेंज के निदेशक एम.वी.के.वी.प्रसाद ने आईएएनएस से कहा, “उसने योजना के मुताबिक उड़ान भरी थी, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाया।”
dharmpath.com dharmpath