नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने मंगलवार को मीडिया से कहा कि वह भारत को पाकिस्तान के संकुचित सदर्भ (प्रिज्म) में देखना बंद करे।
मोदी ने टाइम्स नाउ टीवी को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “मैं मीडिया से कहना चाहता हूं कि वह भारत में हर चीज को पाकिस्तान के संकुचित संदर्भ में देखाना बंद करे।”
मोदी से भारत और अमेरिका के संबंध और उसमें पाकिस्तान के हस्तक्षेप के बारे में सवाल किया गया था। मोदी ने कहा, “भारत एक स्वतंत्र देश है। जब भारत किसी देश से मिलता है तो वह केवल अपने हितों को लेकर चिंताशील रहता है।”
dharmpath.com dharmpath