भारत-नेपाल सीमा पर स्कूलों में छात्राआंे के लिए बनेंगे शौचालय

जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी एसपी वर्मा ने बताया कि बार्डर एरिया डेवलमंेट योजना के तहत इस बार प्राथमिक स्कूलों को भी शामिल किया गया है। बार्डर एरिया के गांवों में पड़ने वाले प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों जिनकी बाउन्ड्रीवाल टूटी है। उसको बनवाने और इन स्कूलांे में बालिका शौचालय बनवाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। ऐसे कुल 18 स्कूल चिन्हित किए गए हैं। जहां बाउंड्री व शौचालय का निर्माण होना है। इसके लिये 62 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। जिले के तीन ब्लॉकों रमियाबेहड़, पलिया व निघासन के बार्डर एरिया के गांवों में यह स्कीम चलाई जा रही है। डीएसटीओ एसपी वर्मा ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर नौ सार्वजनिक स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय बनवाएं जाएंगे। इसका प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। इसमें एसएसबी के प्रस्ताव भी शामिल हैं। उन्होनें बताया कि बार्डर एरिया में शौचालय बन जाने से राहगीरांे को दिक्कत नहीं होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493