नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने सोमवार को वार्षिक तवांग महोत्सव में भाग लेने के लिए अमेरिकी राजदूत के अरुणाचल प्रदेश दौरे के खिलाफ चीनी विरोध को शालीनतापूर्वक खारिज कर दिया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने संवाददाताओं से कहा, “अमेरिकी राजदूत ने अरुणाचल प्रदेश का दौरा किया, यह राज्य भारत का अभिन्न अंग है, जहां जाने के लिए वह अधिकृत हैं।”
गत सप्ताह वर्मा ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ तवांग का दौरा किया था।
बीजिंग ने कहा कि वर्मा के दौरे से भारत और चीन के बीच सीमा विवाद और जटिल हो जाएगा तथा क्षेत्र में शांति भंग हो जाएगी।
स्वरूप ने कहा कि वर्मा के दौरे में कुछ भी असामान्य नहीं है।
dharmpath.com dharmpath