नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भूकंप की त्रासदी झेल रहे नेपाल से भारत ने स्पेन के 71 नागरिकों सहित 15 देशों के 170 नागरिकों को बाहर निकाला है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “मित्र संकट में है। भारत ने वाणिज्यिक व भारतीय वायु सेना के विमानों से 15 देशों को 170 नागरिकों को बाहर निकाला है।”
भारत ने स्पेन के अलावा, पोलैंड के 33, चेक गणराज्य के 20, अमेरिका के 10, जर्मनी के आठ, यूक्रेन के पांच, फ्रांस के एक, ब्राजील के चार तथा तंजानिया के एक नागरिक को बाहर निकाला है।
dharmpath.com dharmpath