भारत ने 39 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान की जेलों में बंद 200 भारतीय कैदियों को पाकिस्तान द्वारा छोड़े जाने के बाद, भारत ने बुधवार को यहां की जेलों में बंद 39 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “पाकिस्तान के 39 कैदियों, जिसमें 21 नागरिक बंदी और 18 मछुआरे शामिल हैं, की नागरिकता की पुष्टि पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा की गई है। इन्हें अटारी/वाघा सीमा के जरिए एक मार्च 2017 को स्वदेश भेजा जा रहा है।”

इसमें कहा गया है, “भारत सरकार सभी पात्र भारतीय बंदियों और मछुआरों की जल्द रिहाई सहित सभी मानवीय मामलों को महत्व देती है।”

पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जन्मदिन पर बीते साल दिसंबर में वहां की जेलों में बंद 200 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।

इसके बाद पाकिस्तान ने एक भारतीय सैनिक चांडी बाबूलाल चव्हाण को रिहा किया। चव्हाण अनजाने में पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश कर गए थे।

भारत-पाकिस्तान के संबंधों में बीते साल भारतीय ठिकानों पर सीमा पार से आतंकी हमलों की वजह से खटास पैदा हो गई थी।

पर्यवेक्षक ताजा कदमों को भारत और पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों के सामान्य होने की तरफ बढ़ने के संकेत के तौर पर देख रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493