नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को भारत और भूटान के बीच क्षमता निर्माण, बैंचमार्किं ग और बुनियादी ढांचा इंजीनियरिंग में द्विपक्षीय आदान-प्रदान के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी सहयोग समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के लिए मंजूरी दे दी।
भारत और भूटान के एक दसूरे के साथ लम्बे समय से कूटनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध चले आ रहे हैं। भारत-भूटान मैत्री संधि पर फरवरी 2007 में हस्ताक्षर होने से आपसी संबंध और मजबूत हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जून 2014 में भूटान की राजकीय यात्रा की थी। इस यात्रा ने दोनों देशों के मध्य नियमित रूप से उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को और मजबूत किया है। मोदी की यात्रा के दौरान दोनों पक्ष राष्ट्रीय हित से संबंधित क्षेत्रों में घनिष्ठ समन्वय और सहयोग जारी रखने पर सहमत हुए थे।
dharmpath.com dharmpath