राजमुंद्री में कृषि कॉलेज की स्थापना के लिए भूमि पट्टा हस्तांतरण की मंजूरी

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को केंद्रीय तम्बाकू अनुसंधान संस्थान (सीटीआरआई), राजमुंद्री की 21.93 एकड़ भूमि का आचार्य एन.जी. रंगा कृषि विश्वविद्यालय हैदराबाद को राजमुंद्री में कृषि कॉलेज की स्थापना के लिए 50 वर्ष के पट्टे के आधार पर हस्तांतरण करने के लिए अपनी मंजूरी दी। यह जानकारी यहां जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई है।

आचार्य एन.जी. रंगा कृषि विश्वविद्यालय ने गोदावरी डेल्टा से जुड़े उन्नत कृषि ज्ञान को प्राप्त करने के लिए कृषि स्नातकों को प्रशिक्षित करने हेतु शैक्षिक वर्ष 2008-09 के दौरान पूर्वी गोदावरी जिले के राजमुंद्री में एक कृषि कॉलेज स्थापित किया था। अभी यह कृषि कॉलेज अस्थाई रूप से स्थानीय कला और विज्ञान कॉलेज के किराये के भवन में चल रहा है।

भूमि स्थानांतरण के बाद यह कॉलेज अपना स्थाई परिसर विकसित करने में समर्थ हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493