नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की एक बैठक में भारत और मालदीव के बीच आपसी कानूनी सहायता संधि को मंजूरी दे दी गई।
इस संबंध में जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस संधि का उद्देश्य दोनों देशों में अपराधों की प्रभावी जांच और उसके खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई को बढ़ावा देना है।
बयान में कहा गया है, “अंतर्राष्ट्रीय अपराध तथा आतंकवाद से इसके तार जुड़े होने को देखते हुए यह संधि मालदीव के साथ अपराध की जांच और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई में द्विपक्षीय सहयोग के अवसर मुहैया कराएगी।”
dharmpath.com dharmpath