भारत, मिस्र के बीच द्विपक्षीय संबंध सुदृढ़ करने पर सहमति

शियामेन (चीन), 5 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिक्स सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात की।

मोदी ने बैठक के बाद ट्वीट कर कहा, “राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मिलकर खुशी हुई। हमने हमारे ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने को लेकर वार्ता की।”

मोदी ने कहा कि अल सीसी ने अन्य देशों विशेष रूप से अफ्रीका के साथ विकास एवं सहयोग बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता और प्रयासों पर जोर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493