भारत सरकार का बयान-पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर न घबराये जनता

नई दिल्ली-ईरान और इजरायल में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत देने वाली जानकारी साझा की है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और किसी तरह की कमी की आशंका नहीं है. सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.सरकार के अनुसार, देशभर के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. न केवल स्टॉक पर्याप्त है, बल्कि वितरण व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल रही है. यानी आम लोगों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

एलपीजी (LPG) को लेकर भी सकारात्मक खबर सामने आई है. मंत्रालय ने बताया कि लगभग 94,000 मीट्रिक टन LPG लेकर दो बड़े टैंकर सुरक्षित रूप से भारत की ओर बढ़ रहे हैं. ये आपूर्ति आने वाले दिनों में घरेलू गैस की उपलब्धता को और मजबूत करेगी. इससे रसोई गैस को लेकर भी किसी तरह की कमी की संभावना काफी हद तक कम हो गई है.

सरकार ने ये भी बताया कि वह खाड़ी और पश्चिम एशिया के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि देश की ऊर्जा जरूरतें प्रभावित न हों. इसके साथ ही, विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493